पृथ्वी पर सबसे बड़ा जंगल कौन सा है?

सदियों पहले इंसान जंगलों मे ही रहते थे और वही रहकर लोगों ने फल, फूल आदि चीजों का सेवन करके अपना जीवन यापन करते थे। लेकिन इंसान जैसे जैसे विकास की और बढ़ने लगे वैसे ही उन्होंने वनों को काटना प्रारंभ कर दिया और तकनीक के इस दौर से लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काटकर अपने घर और शहरों को बसाना शुरू कर दिया। लोगों के इस रवैये से कुछ जंगल तो अपना वजूद भी खो चुके है अर्थात कुछ वनों का तो अब नाम और निशान तक नहीं बचा है। इतना कुछ विकसित होने के बावजूद भी कुछ जंगल अपनी नीव को जमा के रखे हुए इसलिए आज हम ऐसे कुछ दुनिया का सबसे बड़ा जंगल को लेके आए है जिनकी विशेषता के बारे मे जानकारी और वो इतने विशाल है की आप चोंक जाएंगे

Contents

दुनिया का सबसे बड़े जंगल, टैगा जंगल (Boreal Forest)

 टैगा जंगल

टैगा जंगल (Boreal Forest) कहाँ पाया जाता है

जिसे बोरेयल जंगल के नाम से भी जानते है यह एक लाख बीस करोड़ वर्ग किलोमीटर मे फैला यह जंगल एशिया के रूस से शुरू होकर यूरोप के नॉर्वे, स्वीडन, फिनलेन्ड होते हुए अमेरिका और कनाडा तक है। यह उत्तरी ध्रुव के पास होने के कारण यह जंगल बहुत ही ठंडा होता है और बहुत ज्यादा बर्फबारी होने के कारण इस जंगल के कई क्षेत्रों मे जीवन जीना भी असंभव है और इसमे वन्य प्रकार के जीव भी रहते है।

टैगा जंगल (Boreal Forest) मे पाए जाने पेड़

यह जंगल आर्कटिक क्षेत्र मे और इसे हिमवन भी कहते है इसका अधिकाश भाग रूस के पास है जिसकी लंबाई 5800 किलोमीटर है। इस जंगल की कुल भूमि दुनिया के 29% भूभाग पर है, यह जिस क्षेत्र मे ही उसका तापमान बहुत कम होता है -55 डिग्री से लेकर 20 डिग्री तक होता है। यह पर पाए जाने वाले अधिकतम पेड़ शंकुदार होते है जिसमे पाइन, स्परुस, लार्च, बरच और चिनार जैसे पेड़ शामिल है।

टैगा जंगल (Boreal Forest) मे पाए जाने जानवर

टैगा के जंगल को दुनिया के सबसे बड़े जंगलों मे एक है और यह विश्व की सबसे बड़ी भूमि बायोम है। इस जंगल मे रहने वाले जानवर वही होते है जो सर्दियों से बचना जानते है या फिर उन जानवरों मे वो अनुकूलता होती है और उनकी चमड़ी मोटी और सख्त होती है या फिर उनके पेर बड़े होते है या फिर वो जानवर जो हैबर्नेट कर सकते है क्यूंकी यहाँ का वातावरण आम जानवरों के जीवन को समाप्त कर देता है यहा पाए जाने वाले मुख्य जीव बाज, हिरण, भालू, बंदर, चमकादड़, काठफोड़वा जैसे शामिल है।

विश्व के सबसे बड़े जंगल मे एक, अमेज़न का जंगल (Rainforest Amazon)

अमेज़न का जंगल

आपने कई रहस्यमयी चीजों के बारे जानते होंगे लेकिन उसमे एक नाम अमेज़न का भी आता है जो खुद मे इतना रहस्यों से भर हुआ है की इसके बारे मे अभी तक दुनिया के बड़े बड़े वैज्ञानिकों को भी इसके बारे सम्पूर्ण जानकारी नहीं है इसलिए शायद यह दुनिया के सबसे बड़े जंगलों मे शामिल है। यह जंगल बहुत ही विशाल है और इसमे कई लाख तरह की किस्मों के पेड़ पौधे है जिनमे कुछ जहरीले पेड़ भी शामिल है। और कुछ एसे जीव और जानवर है जिनके बारे मे हमने शायद अभी तक कल्पना भी नहीं की होगी तो चलिए जानते है अमेज़न जंगल के बारे मे कुछ रहस्यमयी बाते।

अमेज़न का जंगल (Rainforest Amazon) कहाँ पाया जाता है

यह जंगल दक्षिण अमेरिका मे है, और यह जंगल 9 देशों से होकर गुजरता है जिसमे ब्राजील, पेरू, कोलम्बिया, इक्वाडोर, गुयाना, फ्रेंच गुयान, सूरीनाम, बोलीविया, वेनेजुएला शामिल है। इनमे सबसे ज्यादा जंगल का हिस्सा ब्राजील के अंतर्गत आता है।

अमेज़न जंगल (Rainforest Amazon) का क्षेत्रफल

दुनिया का सबसे बड़े जंगल मे अपना बेशुमार नाम रखने वाला यह जंगल 6.7 मिलियन या 67 लाख वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है।

अमेज़न जंगल (Rainforest Amazon) का रहस्य

यह जंगल कई रहस्यों से भरपूर है लेकिन इसमे एसी विभिन प्रजाति के जानवर है जो बहुत ही अद्भुत है कुछ इसे जानवर है जो इंसानों को पलभर मे मौत की नींद सुला सकते है। इसके अलावा इस वन मे बहुत ही विचित्र प्रकार के पेड़ पौधे भी है जो शायद अभी तक हम मनुष्यों के लिए वो काल्पनिक होंगे। इसके अलावा सबसे रहस्यमयी बात यह है की सबसे बड़ा सांप एनाकोंडा आज भी इस जंगल मे पाया जाता है।

सुंदरबन जंगल (Sundarbans Forest)

सुंदरबन जंगल

भारत और बांग्लादेश के दूर दूर तक फैले हुए इन जंगलों म पहुंचना आसान नहीं है यहाँ जंगली जीवों और आदमखोर शेर की बेशुमार कहानिया है कई लोग इस जंगल को भ्रमण करने के चक्कर मे अपनी जान खो चुके है इसका नाम सुंदरबन जरूर है लेकिन इसमे छिपे रहस्य बहुत ही खोपनाक है। इस जंगल मे रास्ते नहीं है इसलिए यहाँ इंसानों के लिए बहुत खतरनाक जंगल है।

सुंदरबन जंगल (Sundarbans Forest) कहाँ पाया जाता है

यह जंगल भारत के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा पर मोजूद है।

सुंदरबन जंगल (Sundarbans Forest) का क्षेत्रफल

यह जंगल दुनिया के सबसे बड़े मेनग्रो जंगलों मे से एक है इसका कुल क्षेत्रफल 10 हजार वर्ग किलोमीटर मे फैला हुए है। जिसमे बांगलादेश मे 6 हजार वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है और भारत के पशिम बंगाल मे 4 हजार वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मे फैला हुआ है।

सुंदरबन (Sundarbans Forest) मे कोन से जानवर है

इस जंगल मे बहुत खतरनाक किस्म के जानवर है इसी वजह से यह जंगल इंसानों के लिए बहुत डरावना है, यहाँ पाए जाने वाले जानवर बाघ, जंगली सांड, रॉयल बंगाल टाइगर, चितिदार हिरण और इसके अलावा वन्य प्रकार के छोटे बड़े और सुंदर और खोपनाक जीव रहते है।

विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कहाँ है

गंगा और ब्रमहापुत्र नदी के संयुक्त रूप से बना हुआ यह डेल्टा सूदरबन डेल्टा के रूप मे जाना जाता है और यह भारत और बांग्लादेश मे पड़ता है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा भी कहते है।

सुंदरबन जंगल (Sundarbans Forest) क्यों प्रसिद्ध है

यहाँ पर सबसे ज्यादा पाया जाने वाला पेड़ सुंदरी (हेरिटिएरा फ़ॉम्स) और रॉयल बंगाल टाइगर होने की वजह से यह जंगल प्रसिद्ध है।

ज़िशुआंगबन्ना (Rainforest Xishuangbanna)

Rainforest Xishuangbanna

चीन का यह अद्भुत जंगल दुनिया के सबसे बड़े जंगल मे से एक है इस जंगल मे पूरे चीन के सोलह प्रतिशत से अधिक पेड़ पौधे इस वन मे शामिल है। इसके अलावा इस जंगल मे वासकुलर पौधे की प्रजाति के लगभग पाँच हजार के करीब है, जिसके चलते यह जंगल चीन के एकोसिस्टम मे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ज़िशुआंगबन्ना (Rainforest Xishuangbanna) का क्षेत्रफल

यह जंगल चीन मे लगभग 19,223 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल मे फैला हुआ है।

ज़िशुआंगबन्ना (Rainforest Xishuangbanna) कहाँ है

यह जंगल एशिया के सबसे बड़ा जंगल मे इसका नाम शामिल है और यह चीन के यूनान प्राप्त मे है।

ज़िशुआंगबन्ना (Rainforest Xishuangbanna) पाए जाने वाले जानवर

इस जंगल मे कई प्रकार के जानवर पाये जाते है जैसे इंडोचाइनिज बाघ, गिब्बन, बाइसन, मोर, तितर, और शेवरोटेन है। सबसे अहम विश्व का सबसे छोटे खुर वाला जानवर शेवरोटेन भी इसी जंगल मे पाया जाता है।

कांगो वर्षावन (Congo Rainforest)

कांगो वर्षावन

दुनिया के सबसे बड़े जंगल मे दूसरा नाम इस जंगल का नाम भी आता है, इस जंगल प्रकर्तिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है यह जंगल दलदल, बाढ़, नदियों, जानवरों, का एक बहुत बड़ा मिश्रण है। अमेज़न वर्षावन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा कांगो वर्षावन है इसे अपना नाम इसके प्राचीन साम्राज्य के आधार पर रखा गया था।

कांगो वर्षावन (Congo Rainforest) का क्षेत्रफल

यह विशाल वन 20 लाख वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है।

कांगो वर्षावन (Congo Rainforest) कहाँ है

यह जंगल 6 देशों मे विस्तृत है जिसमे कैमरून, मध्य अफ्रीका, गैबॉन, इकवेटऑरियल गिनी, कांगो गणराज्य और कांगो लोकतान्त्रिक शामिल है।

कांगो वर्षावन (Congo Rainforest) क्यूँ प्रसिद्ध है

यह जंगल बहुत विशाल होने के साथ साथ अपनी कई विशेषताओ के लिए जाना जाता है इस जंगल मे 600 से अधिक प्रकार के पेड़ों की प्रजातीया और 10 हजार से अधिक जानवरों की प्रजातियों का आवास है।

कांगो वर्षावन (Congo Rainforest) मे पाए जाने वाले जानवर

यहाँ पर कई तरह के प्यारे और  सुंदर तो कई प्रकार के बहुत ही खोपनक जानवर है यहाँ गोरिला, बोनओबोस, चिमपंजेस, और जंगली हाथी और भी कई प्रकार की जानवरों की प्रजातिया निवास करती है।

आपके लिए नीचे कुछ पोस्ट दिए गए है जो आपको पसंद आएंगे।

एल्म के पेड़ से है अनजान, तो जानिए क्यों?

एवोकाडो 🥑 खाने से क्या लाभ होता है

गाजर 🥕 खाने के फायदे जो आपके स्वास्थ्य के लिए है बहुत जरूरी ।

Leave a Comment