विश्व मे राष्ट्रीय उद्यान की श्रेणी मे भारत की अबतक की भूमिका

वन्य जीवों और वनस्पतियों की सुरक्षा करने एवं उन्हे संरक्षित रखने के लिए भारत या विश्व के सभी देशों का अपने अपने नियमानुसार जगह जगह पर राष्ट्रीय उद्यान (National Park) घोषित किया जाता है। जिसका मूल उद्देश्य होता है जंगली जीवों और अन्य प्रकार के पेड़ पौधों एवं नदियों एवं तालाबों की सुरक्षा करना होता है। क्यूंकी प्रकर्ति मे हर वस्तु एक दूसरे पर निर्भर करती है और सबका अपना एक किरदार होता है जो प्रकर्ति का संतुलन बनाए रखने मे योगदान देते है। इन्ही बातों को ध्यान रखते हुए भारत मे वर्तमान मे कुल 108 अब तक राष्ट्रीय उद्यान घोषित हो चुके है जिनके बारे मे आज हम जानेंगे और उनका बारीकियों से विश्लेषण करेंगे।

Contents

अंडमान व निकोबार के कुल 9 राष्ट्रीय उद्यान (National Park of Andman NIkobar)

भारत के एक केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार मे कुल भारत सरकार द्वारा अब तक 9 राष्ट्रीय उद्यान (National Park) स्थापित किए जा चुके है। जो कुछ इस प्रकार है- 

कैम्पबेल राष्ट्रीय उद्यान

  1. Campbell Bay National Park (कैम्पबेल बे राष्ट्रीय उद्यान)- यह उद्यान भारत के केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप हिंदमहासागर (बंगाल की खाड़ी) पर 1992 मे इसे स्थापित किया गया यह 426.23 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है। यह पर्यटकों के लिए 12 महीने खुला ही रहता है लेकिन यहाँ घूमने का सही समय मार्च से ऑक्टोबर है।
  2. Galathea National Park (गैलाथिया राष्ट्रीय उद्यान)- यह उद्यान भारत के केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप हिंदमहासागर (बंगाल की खाड़ी) पर 1992 मे इसे स्थापित किया गया यह 110 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मे फैला हुआ है। इस द्वीप पर जाने के लिए हमे नावों या जहाजों का सहारा लेना पड़ता है या फिर आप चार्ट हवाई जहाज का उपयोग भी कर सकते है और यहाँ गैलाथिया नदी भी है।
  3. Mahatma Gandhi Marine National Park (महात्मा गांधी समुन्द्री राष्ट्रीय उद्यान)- यह अभयारण्य भी इसी अंडमान निकोबार द्वीप पर स्थित है इसे 24 मई 1983 को बनाया गया और यह उद्यान 281.5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मे फैला हुआ है इस को बनाने का मूल उद्देश्य समुन्द्री कछुओ और मूँगों को सुरक्षित रखना था।
  4. Middle Button Iceland National Park (मध्य बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान)- यह 1979 मे अंडमान निकोबार पर स्थापित किया गया है और यह 64 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मे फैला हुआ है। इसका मुख्य आकर्षण वनस्पति और जीव है यहाँ घूमने का सही समय दिसम्बर से अप्रैल है।
  5. North Button Iceland National Park (उत्तर बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान)- डूगोंग और डॉल्फिन जैसे प्राणियों का घर यह उद्यान 1979 मे स्थापित किया गया और इसका क्षेत्रफल 114 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है, यहाँ घूमने का सही समय दिसम्बर से मार्च महिना है और यह पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे से 90 किलोमीटर दूर है।
  6. South Button Iceland National Park (दक्षिण बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान)- दक्षिण किनारे का अंडमान पर स्थित रानी झांसी समुन्द्री राष्ट्रीय उद्यान का यह एक हिस्सा है जिसे 1987 मे बनाया गया था इसका क्षेत्रफल 5 वर्ग किलोमीटर है जिस वजह से इसे भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान भी कह सकते है।
  7. Rani Jhaansi Marine National Park (रानी झांसी समुन्द्री राष्ट्रीय उद्यान)- 1996 मे स्थापित यह राष्ट्रीय उद्यान 256 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है रिची द्वीप पर स्थित और पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे से 30 किलोमीटर की दूरी पर है इसे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की याद मे बनाया गया और इसका नामांकरण किया गया।
  8. Saddle Peak National Park (सैडल पीक राष्ट्रीय उद्यान)- उत्तरी अंडमान द्वीप पर स्थित यह पार्क 1979 मे स्थापित किया गया था, 32.54 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मे यह फैला हुआ है यहाँ पर खरे पानी के मगरमछ, पहाड़ी मैना, शाही कबूतर, और जंगली सूअर जैसे जीव है और यहाँ पर जून से लेकर ऑक्टोबर तक बारिश का मौसम रहता है।
  9. Mount Harriet National Park (माउंट हरिएट राष्ट्रीय उद्यान)- माउंट हरिएट राष्ट्रीय उद्यान या माउंट मणिपुर नेशनल पार्क के नाम से भी जानते है यह 1969 मे स्थापित किया गया था, यह पार्क तकरीबन 4.62 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है।

आन्द्रप्रदेश के कुल 3 राष्ट्रीय उद्यान (All National Park in Andrapradesh)

भारत के राज्य आन्द्रप्रदेश मे अभी तक कुल मिला के भारत सरकार द्वारा 4 National park राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किए जा चुके है जो इस प्रकार से है। 

पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान

  1. Papikonda National Park (पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान)- वन्य जीवों का यह घर 1012.86 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है और यह आन्द्रप्रदेश के एलुरु जिले मे स्थित है 2008 मे इसे राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया और यहाँ वन के जीव जैसे रॉयल बंगाल टाइगर, चीता, किंग कोबरा है और यहाँ गोदावरी नदी भी है।
  2. Sri Venkateshwara National Park (श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान)- यह पार्क आन्द्रप्रदेश के तिरुपति मे स्थित है, इस का क्षेत्रफल 353 वर्ग किलोमीटर है इसे 1989 मे बनाया गया था और इसे 1998 मे राष्ट्रीय उद्यान के तोर पर घोषित किया गया इस पार्क मे कई झरने है। 
  3. Rajiv Ghandhi National Park (राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान)- 2005 मे स्थापित यह उद्यान रामेश्वरम के पास मे स्थित है और इसमे पेन्ना नदी भी मोजूद है इसे नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर घूमने का सही समय ऑक्टोबर से मई है भालू, हाथी, तेंदुए, चीता, जंगली सूअर जैसे वन्य जीव है।

अरुणाचल प्रदेश के कुल 2 राष्ट्रीय उद्यान (National Park in Arunachal Pradesh)

अरुणाचल प्रदेश मे भारत सरकार द्वारा नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान और मौलिङ्ग राष्ट्रीय उद्यान को घोषित किया था।

नामदफा राष्ट्रीय उद्यान

  1. Namdapha National Park (नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान)- अरुणाचल प्रदेश का यह पार्क काचिन वर्षावन का एक हिस्सा है इसे 1983 मे बनाया गया था इसका नाम इस उद्यान से निकालने वाली एक नदी नमदाफा के नाम पर है और यह नदी नोआ देहीन्ग नदी से मिलती है। और यह उद्यान 1,985 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है यह भारत का चौथा सबसे बड़ा नैशनल पार्क भी है।
  2. Mouling National Park (मौलिङ्ग राष्ट्रीय उद्यान)– यह पार्क 1986 मे भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था और इसका उद्देश्य विभिन प्रकार की वनस्पतियों एवं जानवरों के लिए अनुकूल आवास के तोर पर किया गया और यह अरुणाचल प्रदेश की सियांग नदी के किनारे पर स्थित है और इस उद्यान का कुल क्षेत्रफल 483 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है।

असम के कुल 7 राष्ट्रीय उद्यान (7 National Park Of Assam)

असम भारत का तीसरा राज्य जहां सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान है यहाँ पर सात नैशनल पार्क है।

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान

  1. Nameri National Park (नामेरी राष्ट्रीय उद्यान)- हाथियों के झुंड के लिए यह उद्यान सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, इस नामेरी राष्ट्रीय उद्यान से जिया और भारोली नदी बहती है इसमे बाघों की संख्या 3 है और कमेंग नदी है इसे 1998 मे स्थापित किया गया था जिसका कुल क्षेत्रफल 1,000 वर्ग किलोमीटर है।
  2. Dibru-Saikhowa National Park (डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान)- यह प्रमुख रूप से जंगली घोड़े और जंगली भेस और सफेद पंख वाले बतख के लिए जाना जाता है यह उद्यान तिनसुकिया जिले मे स्थित है और इसका क्षेत्रफल 765 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है जिसे 1999 मे बनाया गया था यहाँ पर ब्रह्मपुत्र, लोहित, और डिब्रू नदी भी है।
  3. Kaziranga National Park (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान)- असम राज्य का यह उद्यान विशेष रूप से भारतीय एक सिंग वाला गैंडा के लिए जाना जाता है, 1974 मे इसे बनाया गया था और इसका कुल क्षेत्रफल 430 वर्ग किलोटर का फैला हुआ है और इस उद्यान मे ब्रह्मपुत्र नदी भी है। वैसे तो यह कई जानवरों का घर है लेकिन मुख्य रूप से पर्यटक यहाँ पर एक सिंग वाले गैंडे को देखने आते है और यहाँ पर घूमने का सही समय नवंबर से अप्रैल महीने तक का होता है। 
  4. Manas National Park (मानस राष्ट्रीय उद्यान)- असम राज्य का यह राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीव अभयारण्य के साथ साथ जंगली भैस की आबादी के लिए भी जाना जाता है इस उद्यान को भारत सरकार द्वारा 1990 मे बनाया गया था यह ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी मानस नदी के नाम पर इसका नामकरण किया गया था इसका क्षेत्रफल 950 वर्ग किलोमीटर है और हमे इसे भ्रमण करने मे 3 दिन का समय लग सकता है यहाँ पर कुल बाघों की संख्या लगभग 60 है।
  5. Orang National Park (ओरंग राष्ट्रीय उद्यान)- पहले इसे राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान से जानते थे लेकिन अब इसे नया नाम दिया गया जिसे  ओरंग  राष्ट्रीय उद्यान कहते है, इसमे कुल बाघों की संख्या 30 है मुख्य रूप से यह गैंडों और बाघों की जनजाति के लिए जानते है और यह ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित है जिसे भारत सरकार द्वारा 1999 मे बनाया गया था जिसका कुल क्षेत्रफल 79.28 वर्ग किलोमीटर है।
  6. Raimona National Park (रायमोना राष्ट्रीय उद्यान)- असम के कोकराझार जिले मे स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान गोल्डन लंगूर के लिए प्रसिद्ध है यह विश्व पर्यावरण दिवस पर असम के मुख्यमंत्री द्वारा 5 जून 2021 को इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था यह असम का 6वा राष्ट्रीय उद्यान है यह कुल 422 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मे फैला हुआ है
  7. Dehing Patkai National Park (देहीन्ग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान)- 11 जून 2021 मे इसे भारत के 107वे राष्ट्रीय उद्यान के तोर पर घोषित किया था जिसका क्षेत्रफल कुल 231.6 वर्ग किलोमीटर है और इसे 2004 मे वन्यजीव अभयारण्य के रूप मे भी घोषित किया था।

बिहार मे कुल 1 राष्ट्रीय उद्यान (1 National Park in Bihar)

  1. Valmiki National Park (वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान)- गंडक नदी के तट पर स्थित यह बाघों के लिए प्रसिद्ध उद्यान है जिसमे वर्तमान मे 54 बाघ है और इस पार्क को 1978 मे स्थापित किया गया था जिसका कुल क्षेत्रफल 898.4 वर्ग किलोमीटर है और यह पूरे बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है।

छत्तीसगढ़ के कुल 3 राष्ट्रीय उद्यान (3 National Park In Chhattisgarh)

  1. Guru Ghasidas National Park (गुरु घसीदास राष्ट्रीय उद्यान)- छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया मे यह उद्यान विद्यमान है यह भारत का 53वा टाइगर रिजर्व है यह छत्तीसगढ़ जिले का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है इसे 1981 मे बनाया गया था जिसका क्षेत्रफल 2300 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है। 
  2. Indravati National Park (इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान)- यह राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले मे स्थित है इसे 1975 मे स्थापित किया गया था जिसका कुल क्षेत्रफल 1258 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है। इसका नामकरण इंद्रवती नदी के रूप मे किया गया है यहाँ जंगली भैंसे पाई जाती है।
  3. Kanger Ghati National Park (कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान)- कांगेर घाटी 200 वर्गकिलोमीटर मे फैली हुई है जिससे कांगेर नदी निकलती है जिसके ऊपर इसका नाम कांगेर राष्ट्रीय उद्यान रखा गया है, इसे 1982 मे स्थापित किया गया था।

गोवा राज्य का 1 राष्ट्रीय उद्यान (1 National Park in Goa)

  1. Mollem National Park (मॉल्लेम राष्ट्रीय उद्यान)- गोवा का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान मॉल्लेम या फिर इसे भगवान महावीर अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है यह कई प्रकार के शाकाहारी एवं मांशाहारी जानवरों का प्रकर्तिक घर है यह दक्षिण गोवा के मॉल्लेम जिले मे स्थित है इसे 1978 मे स्थापित किया गया था जिसका क्षेत्रफल 107 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है।

गुजरात के 4 राष्ट्रीय उद्यान (4 National Park in Gujrat)

  1. Blackbuck National Park (वेलावादर ब्लैकबक राष्ट्रीय उद्यान)- यह लुप्त होने वाली ब्लैक बक प्रजातियों के तहत इस उद्यान की स्थापना की गई थी और उसका नामकरण किया गया था यह बहुत ही लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यान है जो की गुजरात के भावनगर जिले मे स्थित है इसे भारत सरकार द्वारा 1976 मे स्थापित किया गया था जिसका क्षेत्रफल 34.08 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है।
  2. Gir Forest National Park (गिर राष्ट्रीय उद्यान)- यहाँ पर हिरण, नीलगाय, लंगूर और बारहसिंगा जैसे जानवर है यह प्रमुख रूप से शेरो के लिए प्रसिद्ध है यहाँ कुल 523 शेर की संख्या है यहाँ घूमने का सही समय दिसम्बर से मार्च महीने का रहता है 1965 मे इसे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे स्थापित किया गया था और इसका कुल क्षेत्रफल 1412 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है यह गुजरात का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है।
  3. Marine National Park (मरीन राष्ट्रीय उद्यान)- भारत का एकमात्र समुन्द्री नैशनल पार्क जो गुजरात के कच्छ की खाड़ी मे स्थित है इसे सरकार द्वारा 1982 मे बनाया गया था और इसका क्षेत्रफल 162.9 वर्ग किलोमीटर है।
  4. Vansda National Park (वंसदा राष्ट्रीय उद्यान)- यह गुजरात का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है जिसका क्षेत्रफल 23.99 वर्ग किलोमीटर मे फ़ाइल हुआ है इसे भारत सरकार द्वारा साल 1979 मे बनाया गया था।  

हरियाणा के 2 राष्ट्रीय उद्यान (2 National Park In Haryana)

  1. Kalesar National Park (कलेसर राष्ट्रीय उद्यान)- इस उद्यान मे विविध प्रकार के पेड़ पौधे होने के कारण यहाँ प्राकर्तिक औषधियों का भंडार है, यह हरियाणा राज्य के राजधानी चंडीगढ़ मे स्थित है यहाँ कुछ खतरनाक किस्म के तो कुछ प्यारे जानवर भी रहते है इसके अलावा इसका नाम वहाँ पर मोजूद एक शिव मंदिर जिसका नाम कलेसर है उन पर रखा गया है इस उद्यान की स्थापना 2003 मे की गई थी और इसका क्षेत्रफल 53 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है।
  2. Sultanpur National Park (सुलतानपुर राष्ट्रीय उद्यान)- इसे जुलाई 1991 मे राष्ट्रीय उद्यान का दर्ज दिया गया था, यहाँ पर झील भी है जिसे भी हम लोग सुल्तानपुर झील के नाम से जानते है यह उद्यान गुडगाव के नजदीक मे स्थित है जिसका क्षेत्रफल लगभग 1.42 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के कुल 5 राष्ट्रीय उद्यान (5 National Park in Himachal Pradesh)

ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान

  1. Great Himalayan National Park (ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान)-यह उद्यान कुल्लू जिले स्थित है इसे साल 1999 मे राष्ट्रीय उद्यान की जगह दी गई थी इस उद्यान मे विभिन प्रकार के पेड़ पौधे एवं विविध प्रकार के जानवर है जैसे हिम तेंदुआ और हिमालयन भूरा भालू है, इस उद्यान का क्षेत्रफल 1,171 वर्ग किलोमीटर का है यहाँ पर साइंज नदी, पार्वती नदी, तीर्थन नदी भी संमेलित है और यह हिमाचल राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है।
  2. Inderkilla National Park (इंडेरकीला राष्ट्रीय उद्यान)- यह कई प्रकार के जानवरों एवं वनस्पतियों के लिए प्रसिद्ध है यह कुल्लू जिले मे स्थित है इसकी स्थापना साल 2010 मे कई गई थी इसका क्षेत्रफल 104 वर्ग किलोमीटर मे है यह कुल्लू मनाली हवाईअड्डे से महज 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  3. Khirganga National Park (खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान)- यह भी हिमाचलप्रदेश के कुल्लू जिले मे स्थित है इसे भी साल 2010 मे बनाया गया था इस पार्क मे पार्वती नदी भी बहती है इस उद्यान का क्षेत्रफल 710 वर्ग किलोमीटर घेरे हुए है।
  4. Pin Valley National Park (पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान)- यह उद्यान बर्फीले रेगिस्तान का हिस्सा है यह हिमाचलप्रदेश के स्पीति जिले मे अवस्थित है, यह पिन नदी एवं पिन घाटी होने की वजह से इसका नाम भी उसके आधार पर रखा गया है इसे 1987 मे बनाया गया था यहाँ चीड़,एवं देवदार जैसे पेड़ों की प्रजातिया है और 675 वर्ग किलोमीटर मे इसका फैलाव है।  
  5. Simbalbara National Park (सिम्बलबरा राष्ट्रीय उद्यान)- यह राष्ट्रीय उद्यान हिमाचलप्रदेश के सिरमौर जिले मे पाओंता घाटी मे स्थित है यहाँ पर बाघ, सांभर, चित्तल जैसे सामान्य वन्यजीव रहते है इसे 2010 मे राष्ट्रीय उद्यान की उपाधि दी गई थी और इसका कुल क्षेत्रफल 27.88 वर्ग किलोमीटर का है और यह हिमाचल का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है।

झारखंड का राष्ट्रीय उद्यान (National Park of Jharkhand)

  1. Betla National Park (बेतला राष्ट्रीय उद्यान)- यहां bdi संख्या में जंगली भालू, बंदर, तेंदुआ, बाघ जैसे खतरनाक जानवर पाए जाते है इस उद्यान को पहले पलामू टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता था यह नागपुर पठार जो लातेहार जिला, झारखंड में स्थित है इसकी स्थापना 1974 में की गई थी और इसका क्षेत्रफल 1,315 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां पर उत्तरी कोयल नदी भी बहती है यह झारखंड राज्य का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है।

जम्मू&कश्मीर के कुल 4 राष्ट्रीय उद्यान (4 National Park in Jammu&Kashmir)

  1. Dachigam National Park (दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान)- यह श्रीनगर जिले में स्थित है हंगुल हिरण , या कश्मीरी हिरण के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है इसे कश्मीर के महाराजा द्वारा निर्माण कराया गया था जिनका उद्देश्य जानवरो का शिकार करना था, बाद में इसे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा साल 1981 में किया गया था जिसका कुल क्षेत्रफल 141 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
  2. Kishtwar National Park (किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान)- हिम तेंदुओ की रक्षा हेतु इस उद्यान को साल 1981 मे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था, यहाँ मरुसूदर नदी, चिनाब नदी और जानवर मे भूरे भालू, मारखोर, जंगली सूअर  भी है इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 425 वर्ग किलोमीटर है यह कश्मीर का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।   
  3. Kazinag National Park (काजीनाग राष्ट्रीय उद्यान)- बारामुला जिले मे मोजूद यह उद्यान 1992 मे स्थापित किया गया था यह प्रमुख रूप से हिम कबूतर एवं सुनहरी चिड़िया के लिए जाना जाता है यहाँ से हॉकर झेलम नदी बहती है इसका क्षेत्रफल 160 वर्ग किलोमीटर है यहाँ का मौसम लुभावनीय है क्यूंकी यहाँ पर सर्दियों मे होने वाली बारिश बर्फ के रूप मे होती है।
  4. Salim Ali National Park (सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान)- यह उद्यान सिटी फॉरेस्ट नैशनल पार्क के नाम से जाना जाता है सलीम अली एक पक्षीवैज्ञानिक थे जिनके आधार पर इसका नामकरण किया गया था यह भारत के जम्मू कश्मीर राज्य के श्रीनगर जिले मे स्थित उद्यान है इसकी स्थापना साल 1986 मे की गई थी और इस उद्यान का क्षेत्रफल 9.07 वर्ग किलोमीटर है, जम्मू कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील डल झील भी इस राष्ट्रीय उद्यान मे शामिल है और यह कश्मीर का सबसे छोटा राष्टीय उद्यान है।

कर्नाटक के 5 राष्ट्रीय उद्यान (5 National Park of Karnataka)

  1. Anshi National Park (अंशी राष्ट्रीय उद्यान)- इसे काली बाघ संरक्षित क्षेत्र के नाम से जानते है क्यूंकी यह उद्यान इसका हिस्सा है और यहाँ पर काली नदी भी बहती है, यह उत्तर कन्नड जिला, कर्नाटक मे स्थित है इसमे इंडियन एलफन्ट, ब्लैक पैन्थर, और बंगाल टाइगर है, इसे 2 सितंबर 1987 मे राष्ट्रीय उद्यान घोसीत किया गया था जिसका कील क्षेत्रफल 1,346 वर्ग किलोमीटर है।  
  2. Bandipur National Park (बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान)- यह राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक के चामराज जिले मे स्थित है और मैसूर शहर के नजदीक है यहाँ सबसे ज्यादा एसियाई हाथियों की आबादी होने की वजह से यह प्रसिद्ध है इसका निर्माण साल 1931 मे मैसूर के महाराजा द्वारा किया गया था उसके बाद भारत सरकार द्वारा साल 1974 मे इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था इसका क्षेत्रफल 912 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है और यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय ऑक्टोबर से मार्च के भीतर का है यहाँ पर हाथियों की संख्या लगभग 2500 और तेंदुओ की संख्या 300 से अधिक है और बाघों की संख्या 191 है।  
  3. Bannerghatta National Park (बन्नेरघट्ट राष्ट्रीय उद्यान)- यह उद्यान बंगलोर शहर के नजदीक स्थित है इसका कुल क्षेत्रफल 260.51 वर्ग किलोमीटर मे घेर हुए है और इसकी स्थापना साल 1974 मे की गई थी यहाँ पर 94 किस्म के जानवर है जिसमे काले भालू, बाघ, हिरण, कॉबरा सांप, और मगरमच्छ जैसे इत्यादि जानवर शामिल है और यह राष्ट्रीय उद्यान सुबह साढ़े नो बजे से शाम के पाँच बजे तक खुला रहता है।
  4. Nagarhole National Park (नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान)- नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान को अब एक नए नाम से जाना जाता है इसका नया नाम राजीव गांधी रखा गया, यह कर्नाटक राज्य के कोडगू जिले मे स्थित है यह मुख्य रूप से झरनों, झीलों, नदियों, एवं पहाड़ियों तथा विभिन प्रकार की वनस्पतियों के लिए प्रसिद्ध है इस उद्यान मे बाघों की संख्या 125 है और यहाँ हम जीप सफारी और बोट सफारी भी कर सकते है यह उद्यान नागरहोल नदी के तट पर है यह नदी बांदीपुर राष्टीय उद्यान और नागरहोल राष्ट्रीय उद्यानों को विभाजित करती है इसका क्षेत्रफल 848 वर्ग किलोमीटर मे फैले हुआ है और इसकी स्थापना साल 1988 मे की गई थी।  
  5. Kudremukha National Park (कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान)- यहा से तीन नदिया तूँगा, भद्रा, नेत्रावती प्रवाहित होती है इसे साल 1987 मे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था इसके अलावा यह तीनों जिलों को कवर करता है चिकमंगलूर, उडुपी, एवं दक्षिण कन्नड, लोह अयस्क एवं खनन कार्यों के कारण यह प्रसिद्ध है इस उद्यान मे कुल बाघों की संख्या 8 है और इसका क्षेत्रफल 45.43 वर्ग किलोमीटर है।  

केरल के 6 राष्ट्रीय उद्यान (6 National Park Of Kerala)

  1. Anamudi Shola National Park (अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान)- 42.68 वर्ग किलोमीटेर के क्षेत्र मे फैले इस उद्यान को साल 21 नवंबर 2003 मे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे घोषित किया गया था, यह केरल के इडुक्की जिले मे स्थित है और यहाँ से पामबार नदी होके गुजरती है यहाँ हाथी, चीता, लंगूर, बंदर, जैसे जानवर भी है।
  2. Eravikulam National Park (एरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान)- केरल सरकार द्वारा इसे साल 1978 मे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था यह इडुक्की जिले के पश्चिम घाटों पर यह स्थित है इसमे वन्यजीव नीलगिरी, तेंदुआ, और लंगूर का भी घर है सबसे मुख्य बात इस उद्यान मे ऐसे फूल है जो 12 साल मे एक बार खिलते है यहाँ से होके भी पामबार नदी गुजरती है और इसका क्षेत्रफल 97 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है।  
  3. Mathikettan Shola National Park (मथीकेत्तन शोला राष्ट्रीय उद्यान)- इडुक्की जिले के पूपरा गाँव मे यह अभयारण्य स्थित है 12.82 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मे फैला हुआ इस उद्यान को साल 21 नवंबर 2003 को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था और यह उद्यान एरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान और पंपदुम राष्ट्रीय उद्यान के बीच मे स्थित है।  
  4. Pampadum Shola National Park (पंपदुम शोला राष्ट्रीय उद्यान)- यह उद्यान भी केरल राज्य के इडुक्की जिले मे है इसे भारत सरकार द्वारा साल 2003 मे स्थापित किया गया था यह केरल राज्य एवं तमिलनाडु राज्य की पलानी पर्वतमालाओ का हिस्सा है यहाँ पर नीलगिरी कबूतर, नीलगिरी मार्टन, एवं नीलगिरी लंगूर जैसे जानवर भी है और इसका कुल क्षेत्रफल 1.32 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है।
  5. Periyar National Park (पेरियार राष्ट्रीय उद्यान)- इडुक्की और पठानमथीटा जिले का एक संरक्षित क्षेत्र है यह हाथी, सफेद बाघ, गिलहरी, गौड़, जंगली बिल्लियों के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ से पामबार और पेरियार नदी बहती है यह उष्णकटिबंधीय सदाबहार और नम पर्णपती एवं घाँस के मैदान और नीलगिरी पेड़ों से मिलकर बना है इसका क्षेत्रफल 305 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मे फैला हुआ है और इसे केरल सरकार द्वारा साल 1982 मे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे स्थापित किया गया था।
  6. Silent Valley National Park (साइलन्ट घाटी राष्ट्रीय उद्यान)- साइलन्ट घाटी केरल राज्य के पलक्कड जिले मे स्थित एक उष्णकटिबंधीय जंगल है इसे 1984 मे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था और इस उद्यान से कुंती नदी बहती है इसके अलावा इसे सैरंधरिवनम के नाम से भी जाना जाता है मकाक, नीलगिरी लंगूर, बाघ, तेंदुए, और जंगली मवेशी जैसे जानवर पाए जाते है इसका कुल क्षेत्रफल 89.52 वर्ग किलोमीटर है।

लद्दाख का राष्ट्रीय उद्यान (National Park of Ladakh)

हेमीस राष्ट्रीय उद्यान

  1. Hemis National Park (हेमीस राष्ट्रीय उद्यान)- हिम तेंदुओ के लिए प्रसिद्ध इस उद्यान को साल 1981 मे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे स्थापित किया गया था इसका कुल क्षेत्रफल 4,400 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है यह भारत देश के केंद्रशाषीत प्रदेश के लेह जिले मे स्थित है और सबसे अहम बात यह भारत का एकमात्र सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है।

मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान (National Park Of Madhyapradesh)

यह भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमे भारत के सबसे ज्यादा पाए जाने वाले राष्ट्रीय उद्यान के हिसाब से भी जाना जाता है और आपको बता दे की मध्यप्रदेश मे कुल 11 राष्ट्रीय उद्यान है जिनके बारे मे हम जानेंगे चूंकि इस प्रकार से है-

संजय राष्ट्रीय उद्यान

  1. Sanjay National Park (संजय राष्ट्रीय उद्यान)- सन 1981 मे इसे राष्ट्रीय उद्यान रूप स्थापित किया गया था और इसका कुल क्षेत्रफल 2300 वर्गकिलोमीटर है यह मध्यप्रदेश के सिंगरुआली जिले मे स्थित है और यह मध्यप्रदेश राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है यहाँ विभिन प्रकार की वनस्पतीय एवं शेर, तेंदुए, उड़ने वाली लोमड़ी, हिरण जैसे जानवरों को देखने आते है।
  2. Bandhavgarh National Park (बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान)- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले मे यह उद्यान स्थित है इसे साल 1968 मे बनाया गया था इस उद्यान मे सबसे ज्यादा बाघों की संख्या के रूप मे जाना जाता है 1,536 वर्ग किलोमीटर के इस जंगल मे 165 बाघ पाए गए है बांधवगढ़ के महाराज द्वारा इसका निर्माण कराया गया था और यह उनकी निजी संपाती थी बाद मे उन्होंने इसे राज्य को सोप दिया था इसके अलावा सर्दियों के मौसम के दौरान ऑक्टोबर से मार्च महीने के भीतर यहाँ घूमने का सही समय माना जाता है।
  3. Dinosaur Fossil National Park (डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान)- धार जिले मे स्थित यह उद्यान 6.5 करोड़ साल पुराने विलुप्त प्रजाति डायनासोर के जीवाश्म अवशेष पाए गए जिस वजह से यह प्रसिद्ध हुआ और सरकार द्वारा इसे साल 2011 राष्ट्रीय उद्यान के तोर पे बनाया गया था इसका क्षेत्रफल 89 हेक्टेयर है यह मानव निर्मित है इस वजह से इसमे खजूर, जामुन, आंवला, केला जैसे पेड़ है।
  4. Ghughua Fossil National Park (घुघुआ जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान)- मध्यप्रदेश के दिंदोरी जिले मे स्थित इस उद्यान को साल 1983 मे सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला था 75 एकड़ के क्षेत्र मे फैला हुआ है इसमे 4 करोड़ से 15 करोड़ साल पुराने पेड़ पौधों के जीवाश्म है और इसी वजह से यह मुख्य रूप से प्रचलन मे रहा है।  
  5. Kanha National Park (कान्हा राष्ट्रीय उद्यान)- यह मध्यप्रदेश के मांडला, और बालाघाट दो जिलों के अंतर्गत आता है इसमे बाघों की संख्या अधिक है और इसका क्षेत्रफल 940 वर्गकिलोमीटर है यह मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा उद्यान है इसे 1 जून साल 1955 मे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे स्थापित किया गया था इस उद्यान मे पक्षियों की तकरीबन 300 प्रजातिया है यहाँ बाघ और बारहसिंगा अधिक मात्रा मे देखे जा सकते है और यहाँ से बंजार नदी बहती है जो की नर्मदा नदी की एक सहायक नदी है और यहाँ घूमने का सही समय ऑक्टोबर से मार्च महिना है।
  6. Kuno National Park (कूनों राष्ट्रीय उद्यान)- साल 1981 मे इसे वन्यजीव अभयारण्य और उसके 42 साल बाद साल 2018 मे इसे राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था 748.80 वर्ग किलोमीटर मे इसका क्षेत्रफल फैला हुआ है यह मध्यप्रदेश के शेओपुर, और शिवपुर जिले मे स्थित है यह भारत का पहला चीता अभयारण्य है और यहाँ से कूनों नदी गुजरती है।
  7. Madhav National Park (माधव राष्ट्रीय उद्यान)- पहले इस उद्यान के 167 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया था लेकिन उसके बाद इसे बड़ा दिया गया और वर्तमान मे इसका क्षेत्रफल 354 वर्गकिलोमीटर है इसे साल 1959 मे राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था इस उद्यान मे एक कृत्रिम झील है जिसका नाम साख सागर है इसके अलावा इस उद्यान से होकर भारत के दो बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग भी गुजरते है।
  8. Panna National Park (पन्ना राष्ट्रीय उद्यान)- पौराणिक मान्यता के अनुसार लोगों का कहना है की पांडवों ने अपना ज्यादातर समय इसी वन मे बिताया था इस वजह से इसकी प्रसिद्धता विख्यात है इसमे कई प्रकार के वन्यजीव एवं वानस्पतिक विशेषताओ वाले पेड़ पौधे शामिल है इसे साल यह 1981 नैशनल पार्क रूप मे घोषित किया गया और यह मध्यप्रदेश के पन्ना और छत्तरपुर जिले के अंतर्गत आता है इसका कुल क्षेत्रफल 542.7 वर्गकिलोमीटर है।
  9. Pench National Park (पेंच राष्ट्रीय उद्यान)- साल 2002 मे इसका नाम बदलकर पेंच मोगली राष्ट्रीय उद्यान रखा गया और इसे वर्ष 1975 मे स्थापित किया गया था इसका क्षेत्रफल 257.3 वर्गकिलोमीटर का है इसमे पेंच नदी बहती है और यह उद्यान मध्यप्रदेश के सिवनी जिले मे स्थित है और यहाँ पर्यटन का सबसे अच्छा समय नवंबर से जनवरी का है।
  10. Satpura National Park (सतपुरा राष्ट्रीय उद्यान)- यह भारत के मध्यप्रदेश राज्य के नर्मदापुरम जिले मे स्थित है इसे भी साल 1981 मे स्थापित किया गया था और इसका कुल क्षेत्रफल 524 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है और इस उद्यान मे 55 रॉक शेल्टर भी है।
  11. Van Vihar National Park (वन विहार राष्ट्रीय उद्यान)– मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मे यह उद्यान स्थित है इसको राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे साल 1979 मे बनाया गया था जिसका कुल क्षेत्रफल 4.45 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है।

महाराष्ट्र के 5 राष्ट्रीय उद्यान (5 National Park of Maharashtra)

  1. Chandoli National Park (चंडोली राष्ट्रीय उद्यान)– महाराष्ट्र के सतार, सांगली और कोल्हापूर जिले मे यह उद्यान स्थित है इसे साल 2004 मे स्थापित किया गया था और इसका एरिया 317.7 किमी2 है।
  2. Gugamal National Park (गुगामल राष्ट्रीय उद्यान)– यह उद्यान महाराष्ट्र के अमरावती जिले मे है 1673 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र मे फैला यह उद्यान साल 1974 मे राष्ट्रीय उद्यान के तोर पर घोषित किया गया था इस उद्यान मे घूमने का सही समय मार्च महीने जून महीने के बीच का अच्छा होता है।
  3. Navegaon National Park (नवेगाव राष्ट्रीय उद्यान)– महाराष्ट्र के जिला गोंदिया मे स्थित यह उद्यान साल 1975 और 22 नवंबर को बतौर राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था जिसका कुल क्षेत्रफल 133.9 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है इस उद्यान मे कई प्रकार के दुलाभ जीव है और कई प्रकार की पेड़ पौधों की प्रजातीया पाई गई है।  
  4. Sanjay Gandhi National Park (संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान)– पॉइसर, दहिसर, मिठी, ओशिवारा नदी बहती है इसमे वन्यजीव जैसे पायथन, चौसिंघा, हाइना, गीदड़ प्रमुख जानवर है यह 87 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र मे बना हुआ है इसे साल 1996 मे राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था इससे पहले इसका नाम कृष्णागिरी राष्ट्रीय उद्यान था।  
  5. Tadoba Andhari National Park (तडोबा अंधेरी राष्ट्रीय उद्यान)– चंद्रपूर जिला, महाराष्ट्र मे स्थित यह उद्यान 625.4 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मे फैला हुआ है और इसे साल 1955 मे राष्ट्रीय उद्यान स्थापीत किया गया था।

मणिपुर के 2 राष्ट्रीय उद्यान (2 National Park of Manipur)

  1. Keibul Lamjao National Park (कैबूल राष्ट्रीय उद्यान)– मणिपुर जिले के बिष्णुपुर जिले के अंदर यह उद्यान है इसे सन 28 मार्च 1977 को राष्ट्रीय उद्यान स्थापित कर दिया गया था और इसका औषत क्षेत्र 40 वर्ग किलोमीटर है और यह विश्व का एकमात्र ऐसा राष्ट्रीय उद्यान है जो की तैरता हुआ है ये उद्यान लोकतक झील का हिस्सा है।
  2. Shirui National Park (शिरूई राष्ट्रीय उद्यान)– मणिपुर राज्य का यह राष्ट्रीय उद्यान मणिपुर और म्यांमार देश की सीमा पर स्थित है इसकी स्थापना 1982 मे की गई थी और इसका क्षेत्रफल 41.3 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है।

मेघालय के 2 राष्ट्रीय उद्यान (2 National Park Of Meghalaya)

  1. Balpakram National Park (बलपक्रम राष्ट्रीय उद्यान)– मेघालय की गारो पहाड़ियों मे स्थित यह उद्यान अन्तराष्ट्रिय सीमा बांग्लादेश के काफी समीप है इसे 27 दिसम्बर 1987 मे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे दर्जा दिया गया था जिसका कुल क्षेत्रफल 220 वर्ग किलोमीटर का है और इसका सारा देखभाल का कार्य मेघालय सरकार और भारत सरकार करती है।
  2. Nokrek National Park (नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान)– यह मेघालय राज्य के गारो जिले मे स्थित है 1986 मे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था और इस उद्यान का क्षेत्रफल 47.38 वर्ग किलोमीटर है वैसे तो नोकरेक गारो पहाड़ियों का सबसे ऊंचा एवरेस्ट है।

मिजोरम के 2 राष्ट्रीय उद्यान (2 National Park Of Mizoram)

  1. Murlen National Park (मूर्लें राष्ट्रीय उद्यान)– मिजोरम के चिन्हाई जिले मे मोजूद यह उद्यान 200 वर्ग किलोमीटेर मे फैला हुआ है इसे साल 1991 मे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था यह उद्यान एकदम हरा-भरा और अद्भुत वनस्पतियों का संग्रह है।
  2. Phawagpui, Blue Mountain National Park (फौंगपुइ नीला पर्वत राष्ट्रीय उद्यान)– कोलोडाइन नदी इस पार्क से हो कर गुजरती है और और यह भारत से म्यांमार की सीमा को अलग बनाती है इसे फौंगपुइ के अलावा ब्लू माउंटेन के नाम से भी जानना जाता है इसे साल 1992 मे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था और इसका कुल एरिया 50 वर्ग किलोमीटर का है।

नागालैंड का राष्ट्रीय उद्यान (National Park of Nagaland)

  1. ntanki National Park (नतांकी राष्ट्रीय उद्यान)– नागालैंड के पेरेन जिले मे स्थित यह उद्यान 1993 मे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे स्थापित किया गया था और इसका क्षेत्रफल 200 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है इसमे कई प्रकार के दुर्लभ जानवर एवं पेड़ पौधे है।

ऑडिशा के 2 राष्ट्रीय उद्यान (2 National Park of Odisha)

  1. Bhitarkanika National Park (भीतर्कनिका राष्ट्रीय उद्यान)– ऑडिशा राज्य के केंद्रपारा जिले मे स्थित यह उद्यान 16 सितंबर 1998 मे राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था और जिसका क्षेत्रफल 145 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है।
  2. Simlipal National Park (सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान)– इस उद्यान मे रेशमी कपास के पेड़ बहुत ज्यादा मात्रा मे होने की वजह से यह प्रसिद्ध है यह मुख्य रूप से चौसिंघे और हाथियों का घर है नवंबर से मार्च महीने के भीतर का समय यहाँ पर्यटन के लिए सबसे अच्छा है, बेतरणी, सुवर्णरेखा, बुधबलंग जैसे बारहमासी नदिया भी यहाँ पर है इसमे कुल बाघों की संख्या 20 है यह उद्यान ऑडिशा के मयूरभंज जिले मे स्थित है और इससे साल 1980 मे राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था जिसका क्षेत्रफल 2750 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है।

राजस्थान के प्रसिद्ध 5 राष्ट्रीय उद्यान (5 National Park of Rajsthan)

मरुस्थल राष्ट्रीय उद्यान

  1. Desert National Park (डेसर्ट राष्ट्रीय उद्यान)राजस्थान राज्य के बारमेर, और जैसलमेर जिले के अंतर्गत आता है इसे साल 1981 मे राष्ट्रीय उद्यान के तोर पर स्थापित किया गए था जिसका कुल क्षेत्रफल 3,162 वर्ग किलोमीटर का है और राजस्थान का एकमात्र सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी यही है इसे राष्ट्रीय मरू उद्यान भी कहते है थार के रेगिस्तान मे होने की वजह से इसे मरुस्थल राष्ट्रीय उद्यान कहा गया है।
  2. Keoladeo National Park (केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान)– राजस्थान के भरतपुर मे स्थित यह उद्यान साल 10 मार्च 1982 मे स्थापित किया गया था यह राष्ट्रीय उद्यान 28.73 वर्गकिलोमीटर के एरिया मे फैलाव किए हुए है यहाँ पर प्रजनन के लिए पक्षी बहोत दूर दूर से आते है इसलिए यह प्रसिद्ध है इसलिए इसे प्राचीन नाम भरतपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से जानते थे।
  3. Mukundara Hills National Park (मुकुंदरा पहाड़ी राष्ट्रीय उद्यान)– कोटा जिले मे स्थित दर्रा वन्यजीव अभयारण्य को साल 2003 मे राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया था 760 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मे यह उद्यान फैला हुआ है।
  4. Ranthambore National Park (रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान)– सवाईमाधोपुर मे स्थित यह उद्यान 1334 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र मे फैला हुआ है और इसे साल 1980 मे राष्ट्रीय उद्यान की उपाधि दी गई थी यह प्रसिद्ध इसलिए है की रणथंबोर का किल्ला और पहले के राजा महराजा इस उद्यान मे शिकार खेलने आते थे और वर्तमान मे यहाँ पर 81 बाघों की संख्या है।
  5. Sariska National Park (सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान)– बाघों का संरक्षण करने हेतु राजस्थान के अलवर जिले मे स्थित इस अभयारण्य को साल 1979 मे राष्ट्रीय उद्यान के तोर पर स्थापित किया गया था जिसका कुल क्षेत्रफल 881 वर्ग किलोमीटर के एरिया मे है ऑक्टोबर से फरवरी के मध्य का समय पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

सिक्किम का राष्ट्रीय उद्यान (National Park of Sikkim)

  1. Khangchendzonga National Park (कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान)– इसमे कई प्रकार वन्यजीव जन्तु और पेड़ पौधों के अनेक प्रकार की प्रजातिया है यह उद्यान हिमालय के केंद्र मे मोजूद है यह सिक्किम मे आता है 1977 मे इसे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे स्थापित किया गया था और इसका कुल क्षेत्रफल 1,784 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है।

तमिलनाडु के 5 राष्ट्रीय उद्यान (5 National Park of Tamilnadu)

  1. Indira Gandhi Sanctuary and National Park (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उद्यान)– इसे अनामलाई टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है यह तमिलनाडु के तिरुप्पूर जिले मे स्थित है इस अभयारण्य का पूरा क्षेत्रफल 841.49 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है और इसकी स्थापना साल 1976 मे की गई थी।
  2. Guindy National Park (गिंडी राष्ट्रीय उद्यान)– यह पार्क पिकनिक के रूप मे बहुत अच्छा रहता है इसमे खाना भी मिलता है क्यूंकी इसमे कुछ भोजनालय भी है इस उद्यान मे लगभग सभी प्रकार के जानवर पाए जाते है इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन 1977 मे हुई थी और इसका कुल क्षेत्र 2.7 वर्गकिलोमीटर का है।
  3. Gulf of mannar National Park (मन्नार की खाड़ी समुन्द्री राष्ट्रीय उद्यान)– जेली मछली, दरियाई घोडा, ऑक्टोपस, स्टार्फिश, और शार्क जैसे कई समुन्द्री जीव इस समुन्द्री उद्यान मे पाए जाते है इसको 1986 मे राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था और यह 560 वर्गकिमी मे घिरा हुआ है।
  4. Mudumalai National Park (मुडुमलाई राष्ट्रीय उद्यान)– 1940 मे स्थापित किया गया यह राष्ट्रीय उद्यान भारत का दूसरा सबसे पुराना उद्यान है इसका औषत क्षेत्रफल 321 वर्ग किलोमीटेर का है मुडुमलाई का मतलब होता सबसे पुरानी पहाड़ियों की श्रंखला और यह तमिलनाडु राज्य मे स्थित है यहाँ पर हम कई प्रकार के पशुओ के देख सकते है यह सबसे ज्यादा एसियाई हाथियों की आबादी के लिए प्रसिद्ध है।
  5. Mukurthi National Park (मुकुर्थि राष्ट्रीय उद्यान)– भारत के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी जिले मे स्थित यह 12 दिसम्बर 2001 को राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे स्थापित किया गया था और इस उद्यान का कुल क्षेत्रफल 78.46 वर्ग किलोमीटर मे फैले हुआ है इसमे नीलगिरी तहर, हाथी, नेवला और विभिन प्रकार के जानवर पाए गए है पायकारा और कुंदह जैसी नदिया भी इस उद्यान मे संमेलित है।  

तेलंगाना के 3 राष्ट्रीय उद्यान (3 National Park Of Telangana)

  1. Mahavir Harina Vanasthali National Park (महावीर हरिणा वनस्थली राष्ट्रीय उद्यान)– हिरणों के लिए प्रसिद्ध यह उद्यान तेलंगाना राज्य के वनस्थलीपुरम मे स्थित है, इस उद्यान की स्थापना 1975 मे की गई थी और इसका कुल क्षेत्रफल 14.59 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है।
  2. Kasu Brahmananda Reddy National Park (कासु ब्रह्मानन्दा रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान)– यह उद्यान जुबली हिल्स और बंजारा हिल्स, तेलंगाना मे है यह लगभग 390 एकड़ मे फैला हुआ है और इसकी स्थापना साल 1998 मे की गई थी।
  3. Mrugavani National Park (मृगवानी राष्ट्रीय उद्यान)– तेलंगाना राज्य के हैदराबाद मे यह उद्यान स्थित है यह 4.90 वर्गकिलोमीटर यानि लगभग 1200 एकड़ मे फैला हुआ है और इसकी स्थापना राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे 1994 मे की गई थी।

त्रिपुरा के 2 राष्ट्रीय उद्यान (2 National Park of Tripura)

  1. Bison National Park (बाइसन राष्ट्रीय उद्यान)– जिसे राजबाड़ी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है 400 प्रकार की जड़ीबूटियों वाला यह उद्यान बहुत ही वनस्पति विशेषता वाला है इसे साल 2007 मे राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 31.63 वर्गकिलोमीटर का है।
  2. Clouded Leopard National Park (क्लोउडेड लेपर्ड राष्ट्रीय उद्यान)– त्रिपुरा का यह छोटा उद्यान जो की 5.08 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है इसे साल 2007 मे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।

उत्तरप्रदेश का राष्ट्रीय उद्यान (National Park of Uttar pradesh)

  1. Dudhva National Park (दुधवा राष्ट्रीय उद्यान)– भारत के उत्तर प्रदेश राज्य मे यह स्थित है और इसे साल 1977 मे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे दर्जा दिया गया था और इस उद्यान मे लगभग 450 पक्षियों की प्रजातियों को देखा जा सकता है इसके अलावा 105 बाघों की संख्या वर्तमान मे दर्ज की गई है इसका क्षेत्रफल की नजरिए से 490.3 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है यहाँ पर घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल महीने के बीच का होता है और यह उत्तर प्रदेश का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है।

उत्तराखंड के 6 राष्ट्रीय उद्यान (6 National Park of Uttarakhand)

जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

  1. Jim Corbett National Park (जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान)– भारत के विख्यात शिकारी जिम कॉर्बेट के नाम पर इस उद्यान को सन 1936 मे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था और यह भारत का सबसे पहला बनने वाला राष्ट्रीय उद्यान है जिसमे से रामगंगा नदी होती हुई गुजरी है और इसका क्षेत्रफल 1,318 वर्ग किलोमीटर है।  
  2. Gangotri National Park (गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान)– यह उद्यान कई लुप्त होने की कगार वाले जीवों का आवास है जैसे नीली भेड़, काले भालू, भूरे भालू और हिम तेंदुए शामिल है उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले मे यह उद्यान स्थित है और इसमे भागीरथी नदी भी है इसका क्षेत्रफल 2,390 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है और इसे साल 1989 ने राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया था।
  3. Govind Pashu Vihar National Park (गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान)– यह भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी मे स्थित है और इसे 1 मार्च 1955 मे राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था। 
  4. Nanda devi National Park (नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान)– उत्तराखंड के नंदा देवी पर्वत के पास स्थित यह अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत आता है 1982 मे इसकी स्थापना की गई थी और 1982 से साल 2005 तक इसका नाम संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान था उसके बाद इसे नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान नाम दिया गया था और इसका कुल क्षेत्र 630 वर्गकिलोमीटर का है।  
  5. Rajaji National Park (राजाजी राष्ट्रीय उद्यान)– 1983 मे राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया यह पार्क उत्तराखंड के देहरादून मे स्थित है इसका क्षेत्रफल 820.5 वर्गकिलोमीटर का है यह विशेष रूप से हाथियों के लिए जाना जाता है और इसमे से गंगा नदी होके गुजरती है।
  6. Valley of Flower National Park (वेली ऑफ फ्लाउअर राष्ट्रीय उद्यान)– यह भी नंदा देवी पर्वत का एक हिस्सा है और इसे दुनिया का सबसे सुंदर राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे जानते है यह उत्तराखंड के चमोली जिले मे स्थित है 87.50 वर्गकिलोमीटर मे फैला यह साल 1982 मे स्थापित किया गया था।

पश्चिम बंगाल के 6 राष्ट्रीय उद्यान (6 National Park of West Bengal)

  1. Buxa National Park (बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान)– हाथियों के आवास के लिए जाना जाता है और भारत के पश्चिम बंगाल राज्य मे स्थित है इस उद्यान से तीन नदिया गुजरती है इसका क्षेत्रफल 760 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है और इसे सन 1983 मे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे स्थापित किया गया था।
  2. Gorumara National Park (गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यान)– भारतीय गैंडों के लिए प्रसिद्ध उद्यान हाथी की सफारी के लिए अच्छा माना जाता है, इस उद्यान मे घास के मैदान और नदिया और घना जंगल है यह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले मे स्थित है इसे 31 जनवरी 1994 मे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे स्थापित किया गया था और वर्तमान मे इसका क्षेत्रफल 80 वर्गकिलोमीटर का है।  
  3. Jaldapara National Park (जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान)– पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर जिले की तोर्सा नदी के किनारे पर यह उद्यान विद्यमान है उह विशेष रूप से एक सिंग वाले गैंडों के लिए जाना जाता है 216.5 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र मे फैले इस उद्यान को 2014 मे राष्ट्रीय उद्यान बना दिया गया था।
  4. Neora Valley National Park (नेओरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान)– 1986 मे इस उद्यान की स्थापना की गई थी और यह 88 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है और यह पश्चिम बंगाल के कलिमपोंग जिले मे स्थित है।
  5. Singalila National Park (सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान)– इस उद्यान से होकर रम्माम और श्रीखोला नदी होकर गुजरती है इसके अलावा इस पार्क के अंदर पश्चिम बंगाल की दो सबसे ऊंची चोटी भी है और यह राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल के दारजलिङ्ग जिले मे स्थित है इसका औषत क्षेत्रफल 203.6 वर्गकिलोमीटर मे फैला हुआ है और इसे साल 1986 मे राष्ट्रीय उद्यान के रूप मे घोषित किया गया था।
  6. Sundarbans National Park (सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान)सुंदरबन एक बहुत ही बड़ा जंगल है यह विशेष रूप से बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा साल 1984 मे दिया गया है दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन डेल्टा है 1,330 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र मे यह फैला हुआ है इस उद्यान से गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी भी निकलती है।  

Leave a Comment