नींबू के पेड़ को नींबू का उत्पादन शुरू करने में लगते है इतने साल

देश हो या चाहे विदेश हो बात अगर नींबू की हो तो हम सभी जानते है की नींबू सबसे सर्वश्रेष्ट माना जाता है, चाहे वो औषधि के रूप मे हो या खाने मे क्यूंकी यह फल अपनी विभिनता और विशेषता मे बहुमूल्य है। इसका उपयोग हर एक चीज मे कीया जाता है। और इसके क्या क्या फायदे है और इसका सेवन किन किन रूप मे किया जाता है उन सभी तथ्यों का उल्लेख हम करेंगे।

  1. नींबू का पेड़ कैसा होता है।
  2. इसकी खेती कैसे होती है और इसे किस प्रकार उगाया जाता है।
  3. नींबू मे पाए जाने वाले न्यूटरिसन
  4. नींबू की किस्म
  5. सबसे अधिक मात्रा मे नींबू कहा होता है
  6. नींबू का उपयोग
  7. नींबू के फायदे

नींबू का पेड़ कैसा होता है।

यह छोटा और बहुत ही घना और झाड़ीदार पेड़ होता है, इसकी शाखा पर बहुत ही कांटे होते है जेसे जेसे यह पेड़ विकसित होता जाता है वेसे यह कांटे भी बड़े होते जाते है और नई शाखा के साथ नए कांटे लगते जाते है और पत्ते छोटे छोटे होते है और इसका डंठल पतला होता है।

इसकी खेती कैसे होती है और इसे किस प्रकार उगाया जाता है।

नींबू की खेती बहुत ही जोरों शोरों से की जाती है भारत मे और दूसरे देशों मे भी, क्यूंकी यह पेड़ कही भी लगा सकते है और इसका उत्पादन भी बहुत ज्यादा मात्रा मे होता है इसलिए नींबू की खेती से बहुत मुनाफा कमाया जा सकता है। वैसे तो इसको किसी भी महीने मे लगा सकते है लेकिन हर पेड़ को लगाने का समय होता है वैसे वैज्ञानिक पद्धति के अनुसार वर्षा ऋतु मे जून से जुलाई के मध्य इसका पौधा रोपण करना अनुकूल होता है। इसकी खेती हर प्रकार की मिट्टी मे कर सकते चाहे वो अनुपजाऊ मिट्टी क्यों न हो बस पथरीली जमीन पर नहीं करनी है।

इसके लिए जिस भी किस्म का चयन करे उसमे यह ध्यान रखे की खेती के लिए बीजों का इस्तेमाल करे क्यूंकी यह बीजों द्वारा उत्तपन पौधा 25 से 30 वर्ष तक का जीवनकाल होता है और कलम की गई पद्धति से उत्तपन पौधे 10 से 15 वर्ष का जीवनकाल करते है तो यह चुनाव आपको करना पड़ेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखे की पौधारोपण के दोरान एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच की दूरी 15 से 18 फुट तक रखे एसा करना इसलिए जरूरी है क्यूंकी जब पेड़ बड़ा हो जाए तो यह फेल जाता है जिसकी वजह से हमे आसानी रहती है इनकी देखभाल करने मे और फलों को तोड़ने मे।

नींबू मे पाए जाने वाले न्यूटरिसन

इसमे सोडीअम, पॉटेशियम, शुगर, फाइबर, करबोहयडरेट और प्रोटीन के साथ साथ इसमे विटामिन C, विटामिन B6, आयरन, मगनेसिउम और कैल्सीअम भी पाया जाता है।

नींबू की किस्म

हर फल की अपनी विशेषता होती है उसके अनुसार किस्मों का नाम दिया जाता है वेसे ही नींबू भी कई प्रकार के उन्नत किसमे होते है जिनका अलग अलग उपयोग होता है वेसे नींबू की सबसे अच्छे किस्म कागजी बारहमासी है अन्य किस्म कलान, सीडलेसस लेमन, विक्रम, प्रेमालिनी, और रंगपुर लाइन है।

अब कुछ विदेशी किस्म के नींबू की बात करे तो जैसे

Meyer Lemon – यह बहुत ही जल्दी विकसित होने वाली किस्म है जो की 2 साल के समय मे फलों का उत्पादन शुरू कर देती है।

Ponderosa Lemon – साधारण नींबू से इसका आकार थोड़ा बड़ा होता है ,और स्वाद मे खट्टा और तीखा होता है यह एक संकर किस्म है।

Variegated pink – यह ज्यादा रसीला और स्वाद मे मीठा और हल्का होता है।

Volkamer – यह नींबू और खट्टे संतरे का संकर किस्म है इसका छिलका मोटा होता है।

Rough Lemon – इसकी विशेषता इसका बड़ा आकार खुरदुरा छिलका और तेज अम्लीय स्वाद है इसका ज्यादा उपयोग नींबू पानी बनाने मे किया जता है।

इसके अलावा कुछ अन्य किस्म है bonnie brae, Citrus, Assam Lemon, Flat और sweet lemon है।

सबसे अधिक मात्रा मे नींबू कहा होता है

भारत के हर राज्य मे इसकी खेती की जाती है विश्व मे भारत नींबू उत्पादन के मामले मे सबसे आगे  सबसे अधिक मात्रा मे आंध्रप्रदेश मे की जाती है क्यूंकी यहा की मिट्टी और जलवायु इसके अनुकूल है, इसके अलावा मेक्सिको, चीन, अर्जेन्टीना, और ब्राजील भी मुख्य उत्पादक देश है।

नींबू का उपयोग

  • नींबू का उपयोग अचार बनाने मे और शिकंजी बनाने मे किया जाता है।
  • इसका इशतेमाल विभिन प्रकार के व्यंजन बनाने मे भी किया जाता है जेसे मुख्य रूप ससे लेमन राइस बनाने मे किया जाता है।
  • स्वाद मे खट्टापन लाने हेतु भी किया जाता है।
  • भारत मे नींबू का उपयोग काले जादू , टोने टोटके मे भी किया जाता है।
  • नींबू को गृह प्रवेश या फिर किसी भी प्रकार का शुभ काम हो उसमे बुरी नजर से बचाने हेतु भी किया जाता है। जेसे घर की चोकट पर लटकाया जाता है जब नया वाहन लेते है उसमे लटकाया जाता है।  
  • इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाई बनाने मे किया जाता है।
  • कुछ पुरुष ओर महिलाए बालों को धोने मे भी करते है जिससे सिर मे डेंड़रफ नहीं होता है।
  • इसमे ऐसिड पाया जाता है उस वजह से इसका उपयोग विशेष प्रकार की साफ सफाई मे भी करते है।

नींबू के फायदे

  • इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है पाचन क्रिया मजबूत होती है और यह रक्त मे शुगर को नियंत्रित करता है।
  • जी गबराने और शरीर मे ग्लॉकोस की कमी को पूरा करने मे सक्षम है।
  • नींबू का पानी पीने से या फिर लेमन टी का रोज सेवन करने से वजन घटाने मे बहुत फायदेमंद है।
  • नींबू को काटकर उसपर नमक लगाकर फिर सुख दे फिर इसका सेवन करने से बुखार, सर्दी जुखाम जेसे रोगों से मुक्ति दिलाता है।
  • त्वचा से संबंधित रोगों मे नींबू का बहुत योगदान है।
  • वेसे तो नींबू को रामबाण इलाज के तोर पर जाना जाता है क्यूंकी यह हर तरीके से फायदेमंद होता है।

आपके लिए कुछ पोस्ट है जो आपको पसंद आएगी

इमली का खट्टा मिट्ठा स्वाद: दुनिया का सबसे चटपटा अनुभव।

जामुन का पेड़:वानस्पतिक विशेषता और भारतीय संस्कृति मे महत्व।

अंगूर खाने के अदबुद्ध फायदे, स्वास्थ के लिए है बहुत लाभदायक।

Leave a Comment