कीवी खाने के फायदे और नुकसान, इस सुपर फूड से स्वास्थ्य का सही लाभ ।

शहर के लोग तो जानते होंगे कीवी(kiwi) खाने के फायदे के बारे मे लेकिन ग्रामीण क्षेत्र मे जो रहते है, उन्मे कुछ पौराणिक लोग इसके बारे मे नहीं जानते होंगे। इसलिए आज हम इसके बारे जानेंगे और जो इस फल के बारे मे जानते है उन्हे भी बता दे की कीवी को मिहौतौ, चीनी गूजबेरी और मकाक आड़ू के नाम से भी जाना जाता है और आप फल के बारे मे तो जानते है लेकिन इसकी खेती किस प्रकार होती है है और कीवी(kiwi) खाने के फायदे क्या क्या है एवं इसके बारे मे आज हम पूरी तरह से जानेंगे।

  1. कीवी(kiwi) का पौधा किस प्रकार का होता है
  2. कीवी(kiwi) की खेती कैसे की जाती है
  3. इसमे पाए जाने वाले न्यूटरिसन
  4. कीवी(kiwi) का सर्वाधिक मात्रा मे उत्पादन कहा होता है
  5. कीवी(kiwi) की प्रजातिया (किस्म)
  6. कीवी(kiwi) खाने के फायदे

कीवी(kiwi) का पौधा किस प्रकार का होता है

तो दोस्तों सबसे पहले आपको ये जानने की जरूरत है की यह दो प्रकार के पौधे होते है नर और मादा और इन दोनों की आवश्यकता होती है कीवी के फल को प्राप्त करने के लिए। यह एक छोटी लकड़ी वाली लताओ वाली बेल होती है इसके पत्ते आमतोर पर दिल के आकार के हरे रंग के होते है कीवी(kiwi) का फल छोटा हरे रंग का अंडाकार होता है बाहर से भूरे रंग का बालदार और अंदर से हरे रंग का गुदा होता है इसमे काले रंग के बीज होते है।

कीवी(kiwi) की खेती कैसे की जाती है

कीवी के पौधे को लगाने के 2 तरीके होते है पहला है बीज की रोपाई करके और दूसरा तरीका कलम करके उगा सकते है, इसमे सबसे अच्छा तरीका यह है की कलम तैयार करके लगाया जाए क्यूंकी इससे हमे पहचान करने मे आसानी रहती है की वह नर है या मादा क्यूंकी बीजरोपन के द्वारा ये पता करना थोड़ा मुस्किल होता है। अब इसके अलावा इनमे यह भी फरक है की बीजरोपन द्वारा हमे फल की प्राप्ति मे लगभग 7 से 8 वर्ष का समय लगता है वही कलम पद्धति वाला पौधा 4 से 5 वर्ष की आयु मे फल देने लग जाता है।

कीवी का पौधारोपण का सही समय

और यह पौधा थोड़ा महंगा भी होता है इसलिए इसकी खेती थोड़ी महंगी भी हो सकती है लेकिन एक बार फल लग गए तो फिर उनसे मुनाफा भी उसी प्रकार का होता है इसलिए एक पौधे की कीमत 130 रुपए से लेके 180 रुपए तक हो सकती है।कीवी के पौधे को लगाने का सही समय दिसम्बर से फरवरी माह के बीच का अनुकूल समय होता है, इसको लगाने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों वाली जमीन आवश्यक है और इसके अलावा यह ठंडी जलवायु वाला पौधा है इसे ज्यादा हवा की जरूरत नहीं होती है क्यूंकी जय हवा चलने पर यह पूरा का पूरा बेल उखाड़ सकता है।

कीवी फल को पकने मे कितना समय लगता है ?

गहरी दोमट मिट्टी और हल्की अम्लीय मिट्टी मे आप इसकी खेती कर सकते है और जमीन का PH मान 5 से 6 तक का होना चाहिए इस पौधे को अधिक वर्षा की आवश्यकता नहीं होती है, इसके लिए जो अनुकूल तापमान 15 डिग्री से 20 डिग्री बहुत ही अनुकूल होता है फूल आने के बाद फलों को पकने मे 6 माह का समय लगता है। एक पौधे से लगभग 80 से 100 किलोग्राम फल प्राप्त होते है पौधारोपण या बीजरोपन के दौरान एक पौधे से दूसरे पौधे की दूरी 5 से 6 मीटर तक होनी चाहिए जिससे इन्हे अच्छे तरह से हवा और पानी मिल सके और प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया अच्छे तरीके से हो सके ।

कीवी(kiwi) मे पाए जाने वाले न्यूटरिसन  

कलोरीस, पॉटेशियम, कार्बोहाइड्रट, फाइबर, शुगर, प्रोटीन, विटामिन C, कैल्सीअम, आइरन, मगनेसिउम और विटामिन B6 पाया जाता है।

कीवी(kiwi) का सर्वाधिक मात्रा मे उत्पादन कहा होता है

विश्वभर मे सबसे अधिक मात्रा मे कीवी का उत्पादन चीन मे होता है जो की लगभग 40 लाख टन होता है उसके बाद न्यूज़ीलैंड, इटली, कैलिफोर्निया, फ़्रांस, ग्रीस, जापान और दक्षिण कोरिया मे होता है। भारत मे यह सर्वाधिक मात्रा मे हिमाचलप्रदेश, उतराखंड, जम्मू&कश्मीर जैसे पहाड़ी और ठंडे क्षेत्रों वाले राज्यों मे सबसे अधिक उत्पादन होता है।

कीवी(kiwi) की प्रजातिया (किस्म)

Kiwi Berries- यह बड़े अंगूर के आकार का होता है, इसका स्वाद रोयेदार कीवी के फल के समान ही होता है और इसकी त्वचा चिकनी हरे रंग की होती है।

Actinidia Chinensis- यह पीले रंग या फिर सुनहरे रंग की त्वचा वाली किस्म होती है।

Golden Kiwi- यह हरी कीवी जैसी ही होती है इसके त्वचा पर काम बाल होते है इसलिए यह अधिक चिकनी होती है।

भारत मे पाई जाने वाली कुछ मादा किस्म ब्रुनो, हेवर्ड, एबट एलिसन, और मोंटी है।

कीवी(kiwi) खाने के फायदे

  • नींबू से ज्यादा विटामिन C कीवी मे होता है इसलिए यह स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है।
  • कॉफ और खांसी नियंत्रण मे कीवी बहुत मददगार है
  • कीवी मे कैल्सीअम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है
  • प्रचुर मात्रा मे फाइबर होने की वजह से यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओ को दूर रखता है।
  • इसमे अंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो बड़े बड़े रोग कैंसर और अन्य बीमारियों से बचाता है।
  • इसके सेवन से पथरी और एनीमिया के उपचार मे सहायक है।
  • यह फल बहुत ही ताकतवर होता है इसलिए कीवी खाने फायदे बहुत है।

आपके लिए कुछ पोस्ट है जो आपको पसंद आएगी

आम का पेड़ कैसे लगाए ?

स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव जानिए अनानास खाने के फायदे।

नहीं होंगे बीमार अगर खाएंगे अनार, जाने स्वास्थ पर कितना असरदार है।

केला खाने के फायदे: रोज खाने से होता है यह अद्भुत लाभ।

Leave a Comment