एल्म के पेड़ से है अनजान, तो जानिए क्यों?

एल्म का पेड

छतरी जैसे आकार मे दिखाई देने वाले आज हम एल्म पेड़ के बारे मे जानेंगे यह भारत का मूल निवासी नहीं है हालाकी भारत मे एल्म पेड़ की किस्म है लेकिन वो अलग प्रकार की होती जिसे एल्म नाम से भी पुकारा जाता है, लेकिन आज अमेरिकी एल्म पेड़ की पूरी सरंचना ओर उसकी विशेषताओ के बारे मे चर्चा करेंगे।

भारत मे इस पेड़ को नहीं देखा जाता है क्यूंकी यह वनस्पति जीवन मे अमेरिका मे पाया जाने वाली पेड़ों की प्रजातियों मे से एक है। यह शीतोष्ण जलवायु मे उगने वाला वृक्ष है यह लंबा और सीधा होता है और इसकी शाखाये तने के एक सीमित ऊंचाई के बाद शुरू होती है लेकिन हम एक अमेरिकी एल्म की बात कर रहे है किन्तु इसके विपरीत एल्म पेड़ की प्रजाति के अनुसार इनमे विभिन्न प्रकार की विशेषताए सबमे अलग अलग हो सकती है।

यह दिखने मे धनुष के आकार का या फिर छतरी के समान प्रदर्शित होता है, एल्म की पत्तिया के किनारे दाँतेदार या नुकीले सिरे वाले होते है पत्ते के बीच के भाग से सीधी रेखा शुरू होती है जो पत्तों के किनारे पे आके खतम होती है इन पत्तों की लंबाई तकरीबन 9 सेन्टीमीटर और चोड़ाई 5 सेंटीमीटर होती है और लगभग लगभग अंडाकार और गहरे हरे रंग की होती है और पत्ते के पीछे का भाग खुरदरा होता है।

इस पर लगने वाला फल भी किसी पत्ते के समान होता है लेकिन गोल होता है किनारे नोकदार और रोहे वाले होते है और इनका रंग हल्का हरा होता है बाद मे यह भूरे रंग मे परिवर्तित हो जाता है।

लोगों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न ?

एल्म का पेड़ किस लिए जाना जाता है

इस पेड़ की प्रसिद्धता उसके पत्तों की सुंदरता और वृक्ष की ऊंचाई के लिए जानी जाती है, और इसके अलावा लोग इसका इस्तेमाल शरीर पर कई जल गया होतो उस घाव पर उसकी छाल का ऊपयोग मरहम के रूप मे भी किया जाता है और सर्दी जुखाम जेसी समस्या मे इसे छाल को शराब के साथ उबालकर भी इसका उपयोग किया जाता है इसलिए इस वृक्ष को आयुर्वेदिक औषधि के रूप मे भी जाना जाता है।

एल्म की लकड़ी भारी होती है या हल्की

इस पेड़ की लकड़ी मध्यम गुणवत्ता वाली होती है क्यूंकी इस लकड़ी का वजन न तो ज्यादा भारी होता है और न ही ज्यादा हल्का होता है इसके अलावा इस लकड़ी का उपयोग विभिन्न प्रकार के फर्निचर बनाने मे किया जाता है।

क्या एल्म पेड़ जहरीला होता है

यह एक सुंदर पेड़ होता है और आमतौर पर इसकी लकड़ी, बीज, पत्ते, और छाल मे जहरीले तत्व नहीं पाए जाते है इसलिए यह पेड़ जहरीला नहीं होता है।

एल्म(Elm) को मौत का पेड़ क्यों कहते है

देखिए यह लोगों द्वारा रची पौराणिक कथाओ और कहानियों के आधार पे इसे इस नाम से जानते है लेकिन वैज्ञानिक रूप से यह एक मिथ है वास्तविकता के आधार पर इस पेड़ से मौत का कोई असर नहीं होता है।

(Elm)एल्म की लकड़ी महंगी होती है या फिर सस्ती

यह लकड़ी महंगी होती है क्यूंकी यह लंबे समय तक टीके रहती है और इसका उपयोग बहुत बड़े बड़े प्रकार के फर्निचर बनाने मे करते है।

(Elm)एल्म के बीज खाने योग्य होते है

देखिए इसे पकाने या फिर सेवन करने के दौरान सावधानी बरतना जरूरी होता है, जी हा ये खाने योग्य होते है क्यूंकी इसका उपयोग खाद्य रूप से किया जाता है इस बीजों का लोग नमक, मसाले और तेल के साथ स्नैक्स के रूप मे करते है।

एल्म सबसे ज्यादा कहाँ पाया जाता है

वैसे तो एल्म का पेड़ कई देशों मे पाया जाता है लेकिन सबसे ज्यादा और बड़ी वृक्ष वनस्पतियों के लिए रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, और कन्नाडा मे पाया जाता है।

एल्म(Elm) पेड़ की किस्म

कई प्रकार की किस्म है जो उलमस जीनस से संबंधित होती है जिसमे कुछ सामान्य प्रकार की किस्म शामिल है जैसे-

American Elm- उत्तरी अमेरिका मे पाया जाने वाला फूलदान के आकार मे पाया जाता है।

English Elm- यूरोप का मूलनिवासी और दाँतेदार पत्तियों वाला एक बड़ा पर्णपाती किस्म का पेड़ है।

China Elm- यह बोन्साई पेड़ के रूप मे जानने वाला पूर्वी एशिया का मूल निवासी है और यह इसके लचीलेपन व्यवहार के लिए लोकप्रिय है।

Siberian Elm- यह किस्म मध्य एशिया का मूल निवासी है और यह कठोर ओर तेजी से वाकसीट होने वाली एल्म की प्रजाति है।

Indian Elm (चिलबिल)- आयुर्वेद मे चिलबिल के पेड़ का इस्तेमाल पीलिया, शुगर और पेट के रोगों की समस्या मे इलाज के लिए किया जाता है। चिलबिल का पेड़ भारत मे, चीन मे, और म्यांमार के पहाड़ी क्षेत्रों मे पाया जाता है, और चिलबिल के पेड़ को इंडियन एल्म के नाम से भी जाना जाता है।

(Elm)एल्म का उपयोग

एल्म की लकड़ी का मुख्य उपयोग आकर्षक फर्निचर बनाने हेतु किया जाता है यह लकड़ी पानी मे जल्दी से सड़ती नहीं है इस वजह से इसका उपयोग नाव बनाने के निर्माण मे भी किया जाता है। और इसकी छाल का उपयोग गले की सूजन एवं खराश को कम करने के लिए भी किया जाता है।

आपके लिए नीचे कुछ पोस्ट है जो आपको पसंद आएंगे।

देवदार पेड़ के फायदे एवं उपयोग “सोंदर्यता से भरे इसके जंगल”

एवोकाडो 🥑 खाने से क्या लाभ होता है

गाजर 🥕 खाने के फायदे जो आपके स्वास्थ्य के लिए है बहुत जरूरी ।

Leave a Comment