स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव जानिए अनानास खाने के फायदे।

अनानास मतलब Pineapple बहुत ही लाजवाब फल है यह स्वाद और इसकी विशेषता के आधार पर बहुत ही अलग किस्म का होता है, अनानास खाने के फायदे इतने है की यह हमारे शरीर को बहुत ही स्वास्थ रखने मे अपनी अलग ही भूमिका निभाता है। यह हमे हर जगह नहीं मिलता है क्यूंकी इसकी खेती और विभिनता इसके लिए अनुकूल वातावरण की मांग करती है इस वजह से आज हम इसके पौधे के आकार और किस्मों का विवरण करेंगे इसके अलावा कुछ अन्य तथ्यों के बारे मे जानेंगे।

  1. अनानास की खेती कैसे करे
  2. अनानास मे पाए जाने वाले न्यूटरिसन
  3. अनानास सबसे ज्यादा कहा पाया जाता है
  4. अनानास का फल
  5. अनानास खाने के फायदे
  6. अनानास की किस्म (प्रजातीया)

अनानास की खेती कैसे करे

इसके लिए जमीन का PH 6.5 से 7.5 होना आवश्यक है, इसके अलावा जिस क्षेत्र मे आप इसकी खेती कर रहे गए वहा का तापमान 22 डिग्री से लेकर 32 डिग्री का होना चाहिए। क्यूंकी इसके बीच का तापमान जो होता ही वो पौधे को विकसित करने मे मदद करता है और इसकी जड़े मजबूत होती है और यह तापमान बहुत ही अनुकूल रहता है। यह हर प्रकार की उपजाऊ जमीन मे उगाया जा सकता है लेकिन इसके लिए सबसे अच्छी मिट्टी रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी रहती है। इसके अलावा काली मिट्टी, लाल मिट्टी, दोमट मिट्टी, चिकनी मिट्टी भी बहुत उपजाऊ मानी जाती है और अनानास के पौधे का जीवनकाल 7 वर्ष का होता है

अनानास को उगाने के लिए या तो आप फल के ऊपर का जो हिस्सा होता है जिसे ताज भी कहते है। उसका उपयोग कर सकते है या फिर आप नर्सरी से भी खरीद कर ला सकते है लेकिन एक बात का ध्यान दे की आपके क्षेत्र के वातावरण के अनुसार किस किस्म का पौधा अच्छे रहेंगे अच्छे से परामर्श करके इसका चयन करना चाहिए। पौधारोपण के दौरान एक पौधे से दूसरे पौधे के बीच की जो दूरी होती है वह कम से कम 1.5 से 2 फुट की होनी चाहिए जिससे उन्मे वायु प्रवाह, सिचाई अच्छे से की जा सके।

इसका पौधरोपन करने का सबसे अच्छा समय वर्षा ऋतु होता है उसके बाद आपको इसकी 2 से 2.5 साल तक अच्छे से देखभाल करनी है और जब फल पाक जाए तब इसकी कटाई आप शुरू कर सकते है लेकिन इसके बीच के अंतराल मे ध्यान दे की इसमे इसकी जड़ों मे दीमक एवं फंगस जेसी समस्या आ सकती है तो आप इसका भी बहुत अच्छे से ध्यान दे।

अनानास मे पाए जाने वाले न्यूटरिसन

इसके पोषक तत्वों की जानकारी इसके 100 ग्राम के सेवन के आधार पर गूगल द्वारा दी गई है ,इसमे 50 कलोरिस, 109 मिलीग्राम पॉटेशियम, 13 ग्राम कार्बोहाइड्रट, 1.4 ग्राम फाइबर, 10 ग्राम शुगर, 0.5 ग्राम प्रोटीन, ओर आइरन, मगनेसिउम, कैल्सीअम, विटामिन B6 और विटामिन C 79% मतलब सर्वाधिक मात्रा मे पाया जाता है।

अनानास सबसे ज्यादा कहा पाया जाता है

फ़िलिपींस दुनिया का सबसे बड़ा अनानास उत्पादन करने वाला देश है जहा पर 27 लाख टन उगाया जाता है उसके बाद आता है कोस्टा रिका जहा पर तकरीबन 26 लाख टन अनानास उत्पादन किया जाता है और यह इसके सबसे बड़े निर्यातक है इसके अलावा अमेरिका, ब्राजील, वेस्ट इंडीज, मेक्सिको भी शामिल है। भारत भी इसके उत्पादन के मामले मे 15 लाख टन की खेती करता है जिसमे प्रमुख राज्य शामिल है केरल, बिहार, अरुणाचलप्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मेघालय और मणिपुर मुख्य अनानास उत्पादक राज्य है।

अनानास का फल

यह फल बाहर से हरे रंग का और काँटेदार होता है और अंदर से यह हल्का पीला रंग का होता है और यह बहुत ही स्वादिष्ठ फल होता है। इसका स्वाद मीठा और तीखा होता है, सबसे अंदर का भाग ज्यादा मीठा होता है उसके बाद जेसे जेसे बाहर की परत आती है वैसे इसका स्वाद हल्का मीठा, हल्का तीखा, और हल्का खट्टा होता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की एक पौधे पर सिर्फ एक ही फल लगता है।

अनानास खाने के फायदे

  • इसमे विटामिन C के गुण होते है जो इंसानी शरीर मे हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है।
  • अनानास मे कलोरीस की मात्रा कम होती है, जो शरीर वजन कम करने मे सक्षम है।
  • इसके रस का खाली पेट सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
  • पेट से संबंधित विकारों से छुटकारा दिलाता है।
  • इसके निरंतर कम मात्रा मे सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
  • इसमे फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल काम करता है जो दिल को स्वस्थ रखता है

ध्यान रहे की किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन करना स्वास्थ के लिए फायदेमंद के साथ साथ नुकसानदाई होता है, इसलिए अनानास खाने के फायदे के साथ साथ नुकसान का भी ध्यान रखे और किसी भी फल का साधारणतः मात्रा मे ही सेवन करना चाहिए।  

अनानास की किस्म (प्रजातीया)

  • Sugarloaf- यह बेलनाकार कोटा है, इसका छिलका सख्त होता है और अंदर से यह अन्य किस्मों की तुलना मे नरम होता है और इस किस्म का फल पकने के बाद भी हरे रंग का ही रहता है।
  • Abacaxi- यह बहुत ही मिट्ठे किस्म का फल होता है इसका वजन 1 किलोग्रामे से लेकर 5 किलोग्राम तक होता है।
  • Pernambuco- यह मोटी त्वचा वाला आयताकार होता है और यह अनादर और बाहर से पीले रंग का ही होता है।
  • Queen- यह छोटी किस्म वाला अनानास है इसे अधिकांश रूप से दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मे उगाया जाता है।
  • Repley- यह लाल हरे रंग की पत्तियों के साथ गोल अंडाकार होता है, ओर पकने के बाद यह यह पूरी तरह से पीले रंग का मतलब तांबे जेसे रंग का हो जाता है।
  • Montufar- यह शंक के आकार वाला फल होता है और बाहर से हर पीला रंग का होता है, अंदर से पीले रंग का होता है इसकी पत्तिया छोटी एवं माध्यम आकार की होती है और इस पर बहुत बड़े बड़े कांटे होते है
  • Roja Espanola- यह एक बेरल के आकार की किस्म है इसका गुदा पीला नारंगी रंग का होता है।
  • Antigua Black- यह दुनिया का सबसे विभिन प्रकार की किस्म है, और यह विदेशी किस्म सिर्फ एंटिगुआ मे उगाई जाती है।

आपके लिए कुछ पोस्ट है जो आपको पसंद आएगी।

नहीं होंगे बीमार अगर खाएंगे अनार, जाने स्वास्थ पर कितना असरदार है।

केला खाने के फायदे: रोज खाने से होता है यह अद्भुत लाभ।

अमरूद के गुणकारी उपयोग एवं शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ

नींबू का स्वास्थ मे फायदा और चिकित्सा मे उपयोग

जामुन का पेड़:वानस्पतिक विशेषता और भारतीय संस्कृति मे महत्व।

Leave a Comment